दुकान से सामान लाने गयी किशोरी से गांव के ही युवक ने की छेड़खानी, विरोध करने पर…

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के दहिभत्ता गांव में पास की एक दुकान से सामान लाने गयी एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसे घर से जबरन उठा लेने और पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना के दहिभत्ता गांव में पास की एक दुकान से सामान लाने गयी एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने व विरोध कर��े पर उसे घर से जबरन उठा लेने और पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में किशोरी ने गांव के सुमित कुमार के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आरोप है कि जब किशोरी बीते शुक्रवार की रात अपने घर के बगल की एक दुकान से सामान लाने गयी थी तो रास्ते में गांव के ही सुमित कुमार ने उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी की. उसके द्वारा विरोध करने पर उसने उसे घर से उठा लेने व शोर मचाने पर उसके पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी. आरोप यह भी है कि सुमित ने उक्त घटना को उसके चचेरे भाई दीपक के बहकाबे में की है. इधर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >