पटना : कैबिनेट सचिव ने की नमामि गंगे की समीक्षा

पटना : भारत सरकार के कैबिनेट सचिव ने गुरुवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में नमामि गंगे की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की. इसमें ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई. बिहार सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद और बुडको के अधिकारियों ने इसमें […]

पटना : भारत सरकार के कैबिनेट सचिव ने गुरुवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में नमामि गंगे की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की. इसमें ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई. बिहार सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद और बुडको के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा में कचरे का प्रवाह रोकने के लिए 4629. 12 करोड़ की लागत से 20 परियोजनाएं मंजूर की गयी हैं. इनमें दस परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >