विजय माल्या के दावे पर तेजस्वी यादव का ट्वीट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री जेटली से मांगा जवाब

पटना : देश से भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करने संबंधी विजय माल्या के दावे को लेकर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसका जवाब देना चाहिए. तेजस्वी ने ट्वीट कर माल्या के उस दावे, […]

पटना : देश से भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करने संबंधी विजय माल्या के दावे को लेकर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को इसका जवाब देना चाहिए.

तेजस्वी ने ट्वीट कर माल्या के उस दावे, कि भारत छोड़ने से पहले उसने वित्त मंत्री जेटली से मुलाकात की थी, कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. तेजस्वी ने मोदी सरकार पर घोटालेबाजों और भगोड़ों के साथ हाथ मिलाकर हजारों करोड़ रुपये की लूट की साजिश रचने का भी आरोप लगाया.

बिहार के बक्सर जिले में हाल में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत होने पर जिला प्रशासन ने उनकी मृत्यु बीमारी के कारण होने का दावा किया था. इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि देश में खाद्य सुरक्षा कानून के होते हुए भी महादलित समुदाय से आनेवाले दो बच्चों की मौत हो जाती है, जिसके बारे में प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्पष्टीकरण देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >