बिहार में मॉब लिंचिंग से मचा हाहाकार : तेजस्वी यादव

पटना : विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में चहुंओर अराजकता का माहौल है. मॉब लिंचिंग से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है. कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है. सरकारी कार्यालयों में पैसे चुकाये बिना आप पैर […]

पटना : विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में चहुंओर अराजकता का माहौल है. मॉब लिंचिंग से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है. कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है.
सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है. सरकारी कार्यालयों में पैसे चुकाये बिना आप पैर भी नहीं रख सकते. बेगूसराय, रोहतास , हाजीपुर, जहानाबाद की घटना का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि भाजपा की डबल इंजन वाली बुलेट ट्रेन में बैठकर भी इतने सुस्त, लाचार, बेबस और असहाय क्यों हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >