पटना : लड़की के मामा ने करायी थी रोशन की हत्या

पटना : फतुहा में हुए दुकानदार रोशन हत्याकांड में पकड़े गये शूटर सूरज कुमार ने कई जानकारियां पुलिस को दी है. इसमें पुलिस को यह पता चला है कि लड़की के मामा आनंद ने राहुल साव की हत्या करने के लिए पटनासिटी के अपराधियों को हायर किया था. लेकिन राहुल साव के नहीं मिलने पर […]

पटना : फतुहा में हुए दुकानदार रोशन हत्याकांड में पकड़े गये शूटर सूरज कुमार ने कई जानकारियां पुलिस को दी है. इसमें पुलिस को यह पता चला है कि लड़की के मामा आनंद ने राहुल साव की हत्या करने के लिए पटनासिटी के अपराधियों को हायर किया था. लेकिन राहुल साव के नहीं मिलने पर उसके भांजा रोशन की हत्या कर दी थी.
सूरज आनंद का चचेरा साला है. सूरज को जब आनंद ने हत्या करने को कहा तो उसने पटना सिटी के आलगमंज इलाके के अपराधी विट्टु को साथ लिया. इसके बाद शनिवार की शाम राहुल की हत्या करने के लिए पांच की संख्या में अपराधी फतुहा स्टेशन रोड में केनरा बैंक के पास स्थित एक कपड़ा दुकान पर पहुंचे थे.सूरज ने पुलिस को बताया कि वह खुद बाइक चला रहा था. उसके साथ मुकेश, विट्टु और उसके साथी मौजूद थे. रोशन को गोली विट्टु व सूरज ने मिल कर मारी थी.
रोशन का मामा लड़की लेकर हो गया था फरार
रोशन का मामा राहुल फतुहा के ही आनंद पासवान की भगीनी को लेकर फरार हो गया था. इसके बाद गायब होने की प्राथमिकी लड़की के परिजनों ने फतुहा थाने में दर्ज करायी थी. लेकिन आनंद पासवान ने राहुल की हत्या की ठान ली और अपने साथियों के साथ उसे मारने पहुंचा. लेकिन वह नहीं मिला तो रोशन की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >