पटना : दुर्गा वाहिनी करेगी महिला रेलयात्रियों की सुरक्षा

पटना : पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला और बुजुर्ग यात्रियों के लिए सुरक्षित डिब्बे में बड़ी संख्या में पुरुष यात्रियों के भी सवार हो जाने से महिला रेल यात्रियों को परेशानी होती है. एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आये दिन महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं. इन सब पर लगाम लगाने […]

पटना : पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला और बुजुर्ग यात्रियों के लिए सुरक्षित डिब्बे में बड़ी संख्या में पुरुष यात्रियों के भी सवार हो जाने से महिला रेल यात्रियों को परेशानी होती है. एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आये दिन महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं.
इन सब पर लगाम लगाने के लिए दानापुर रेलमंडल के आरपीएफ कमांडेंट चंद्र मोहन मिश्र के निर्देश पर जंक्शन आरपीएफ ने दुर्गा वाहिनी नाम से महिला आरपीएफ जवानों की एक टीम बनायी है. यह टीम ट्रेनों में महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा करेगी. पटना जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर वीएन कुमार ने बताया कि महिला डिब्बे से लगातार पुरुष यात्रियों को पकड़ जुर्माना भी वसूल रहे हैं. इसके बावजूद महिला डिब्बे में पुरुष यात्रियों को सफर करने का सिलसिला रुक नहीं रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >