पटना : एसटीएफ ने गैंगस्टर बृजेश को दबोचा

पटना : एसटीएफ ने शुक्रवार को नवगछिया से 50 हजार के इनामी गैंगस्टर बृजेश यादव उर्फ लग्धा को धर दबोचा. आधा दर्जन से अधिक हत्या आदि के मामलों में वांछित बृजेश पंजाब से लौट रहा था. वह अपने छह भाइयों की हत्या का बदला लेने आया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ अभियान चलाये हुई […]

पटना : एसटीएफ ने शुक्रवार को नवगछिया से 50 हजार के इनामी गैंगस्टर बृजेश यादव उर्फ लग्धा को धर दबोचा. आधा दर्जन से अधिक हत्या आदि के मामलों में वांछित बृजेश पंजाब से लौट रहा था. वह अपने छह भाइयों की हत्या का बदला लेने आया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ अभियान चलाये हुई थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया क्षेत्र बृजेश यादव राय के पिता कप्तान यादव भी कुख्यात अपराधी थे. वह पुलिस की मुठभेड़ में मारे गये थे. भाई भी अपराधी किस्म के थे . बृजेश, मोती यादव, कौमुदी और सियाराम के बीच गैंगवार चल रही थी. गैंगवार में ही इसके छह भाइयों की हत्या को गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >