पटना : ‘20 जुलाई तक श्रावणी मेले की कर लें तैयारी पूरी’

पटना : प्रदेश के तीन जिलों में श्रावणी मेला हर साल लगता है. इसमें भागलपुर, बांका और मुंगेर शामिल हैं. बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए यह मेला लगता है. मुख्य सचिव दीपक कुमार की अनुपस्थिति में विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा ने सोमवार को मुख्य सचिवालय में इस मेले को लेकर बैठक की. […]

पटना : प्रदेश के तीन जिलों में श्रावणी मेला हर साल लगता है. इसमें भागलपुर, बांका और मुंगेर शामिल हैं. बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए यह मेला लगता है. मुख्य सचिव दीपक कुमार की अनुपस्थिति में विकास आयुक्त शशि शेखर शर्मा ने सोमवार को मुख्य सचिवालय में इस मेले को लेकर बैठक की.
उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं की तैयारियां 20 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर लें. पेयजल, शौचालय, सफाई व सुरक्षा के इंतजाम होंगे. सुरक्षा के लिए इन जिलों में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा. कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम पथ निर्माण विभाग कर रहा है. करीब ढाई हजार से ज्यादा होमगार्ड और पांच हजार से अधिक अन्य बल तैनात किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >