पटना : पूर्व मध्य रेल में दानापुर, मुगलसराय, धनबाद, समस्तीपुर और सोनपुर रेलमंडल है. इन रेलमंडलों में पिछले दिनों टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया और जुर्माना राशि वसूल की गयी. जुर्माना नहीं देने वालों को जेल भी भेजा गया.
इस अभियान के तहत अप्रैल से 30 जून तक 9.11 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये, जो पूर्व मध्य रेल के पांचों रेल मंडल में सबसे अधिक है. वहीं, टिकट चेकिंग अभियान का असर जेनरल व आरक्षण टिकट काउंटरों पर भी दिखा. दानापुर रेल मंडल में पिछले तीन माह में आरक्षण टिकट लेकर सफर करने वाली यात्रियों की संख्या 28.50 लाख और जेनरल टिकट लेकर सफल करने वाले यात्रियों की संख्या दो करोड़ 34 लाख 70 हजार रिकॉर्ड की गयी.
