पटना : एमएमसी में बीबीए व बीसीए में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन आज

पटना : मगध महिला कॉलेज में काउंसेलिंग के साथ एडमिशन का दौर जारी है. गुरुवार को कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट में काउंसेलिंग में चयनित छात्राओं की लिखित परीक्षा के साथ मौखिकी हुई. इसमें लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया. वहीं बीकॉम डिपार्टमेंट में भी सेकेंड लिस्ट के लिए काउंसेलिंग की गयी. पहली लिस्ट में 116 […]

पटना : मगध महिला कॉलेज में काउंसेलिंग के साथ एडमिशन का दौर जारी है. गुरुवार को कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट में काउंसेलिंग में चयनित छात्राओं की लिखित परीक्षा के साथ मौखिकी हुई. इसमें लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया. वहीं बीकॉम डिपार्टमेंट में भी सेकेंड लिस्ट के लिए काउंसेलिंग की गयी. पहली लिस्ट में 116 छात्राओं का चयन किया जा चुका है. स्पोर्ट्स कोटा से एडमिशन ले रही छात्राओं ने भी अपने-अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ स्पोर्ट्स विभाग को रिपोर्ट किया. शनिवार को इन सभी का ट्रायल किया जायेगा.
छह जुलाई को बीबीए और बीसीए में छात्राएं अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आयेंगी. बीसीए में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक और बीबीए में सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक काउंसेलिंग के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. फाइन आर्ट्स व स्पोर्ट्स कोटा से एडमिशन लेने की कॉलेज के वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >