पटना :जीएसटी के दायरे में लाये जाएं पेट्रोल, डीजल व बिजली : प्रेमचंद्र

पटना :कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता टीम के सदस्य व बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि साल भर बाद भी जीएसटी का देश के आर्थिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पेट्रोल, डीजल व बिजली को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाये. […]

पटना :कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता टीम के सदस्य व बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि साल भर बाद भी जीएसटी का देश के आर्थिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पेट्रोल, डीजल व बिजली को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाये. मल्टीपल रेट को कम करते हुए एक ही रेट तय की जाये, जो 18 फीसदी से अधिक नहीं हो. उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना तैयारी ही इसे लागू तो कर दी, लेकिन उसकी विसंगतियों के कारण आम लोगों, छोटे और मझोले कारोबारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
एक साल के बाद भी अब तक जीएसटीआर फॉर्म दो व जीएसटीआर फाॅर्म तीन को नोटिफाई नहीं किया गया. बिल बनने के समय अनेकों संशोधन संबंधी सुझावों पर अब तक चर्चा तक नहीं हुई. उन्होंने मांग की कि संसद के माॅनसून सत्र से पहले सरकार इस मामले पर सर्वदलीय बैठक करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >