दानापुर : जमीन दिलाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में आंबेडकर पथ निवासी राजेश रंजन सिन्हा ने दानापुर थाने में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में पुलिस ने बीबीगंज मैदा टोली निवासी संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
इससे पहले पुलिस इसी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दर्ज प्राथमिकी में राजेश रंजन ने बताया है कि घुड़दौड़ रोड में जमीन दिखाते हुए कहा गया था कि जमीन पर कोई मामला नहीं है. जमीन मालिक को 80 लाख रुपये देकर एग्रीमेंट कराया था.
जब जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालय गया, तो पता चला कि उक्त जमीन पर बिक्री करने पर रोग लगी हुई है. इसके बाद जब अपने 80 लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोपित रुपये देने में आनाकानी करने लगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जालसाजी व ठगी के मामले में पूर्व में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आलोक में आरोपित संतोष के घर कुर्की जब्ती करने गयी.
