पटना : राजधानी में हल्की बारिश से थोड़ी राहत, पारा नीचे लुढ़का

अगले तीन दिनों तक शहर में मध्यम बारिश की संभावना पटना : भले ही आस पास क्षेत्रों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही हो, लेकिन राजधानी में बादल बारिश नहीं करा रहे हैं. बीते एक सप्ताह से मौसम केंद्र की ओर से बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, […]

अगले तीन दिनों तक शहर में मध्यम बारिश की संभावना
पटना : भले ही आस पास क्षेत्रों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो रही हो, लेकिन राजधानी में बादल बारिश नहीं करा रहे हैं.
बीते एक सप्ताह से मौसम केंद्र की ओर से बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन हर बार बादल दगा दे जा रहे हैं. शुक्रवार को भी कुछ एेसा ही हुआ. मौसम केंद्र की भविष्यवाणी के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई.
दिन भर उमस रही, शाम को कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश हुई. इसके बाद तापमान में गिरावट हुई. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र की मानें तो अगले तीन दिनों तक शहर में मध्यम बारिश की संभावना है.
माॅनसून का असर, तीन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश के सभी जिलों में माॅनसून पहुंच चुका है. शुक्रवार को तीन जिलों में बारिश हुई. इनमें भागलपुर, लखीसराय और कटिहार जिले शामिल हैं. मौसम विज्ञान विभाग ने पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को आंधी, बारिश और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान छपरा जिले में35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >