स्पेशल पैकेज टूर छह, पर संचालन केवल दो का

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम देसी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए छह स्पेशल पैकेज टूर का संचालन कर रहा है. लेकिन इस गर्मी की छुट्टी में केवल दो पैकेज टूर का संचालन ही निगम कर पाया. इस कारण घरेलू पर्यटकों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा. इसका लाभ निजी ट्रेवल एजेंसियों ने […]

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम देसी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए छह स्पेशल पैकेज टूर का संचालन कर रहा है. लेकिन इस गर्मी की छुट्टी में केवल दो पैकेज टूर का संचालन ही निगम कर पाया. इस कारण घरेलू पर्यटकों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा. इसका लाभ निजी ट्रेवल एजेंसियों ने उठाया है. पर्यटन निगम का पैकेज टूर नहीं चलने का मुख्य कारण बसों का अभाव हैं. फिलहाल जिन पैकेज टूर का संचालन हो रहा है, ट्रैवलर और बिंगर के सहारे ही चल रहा है,

जिनमें पर्यटकों की बैठने की क्षमता 16 है. जबकि निगम के पास 40 सीट वाले चार बसें हैं. तीन बसें गैराज में खड़ी हैं. दो माह में केवल दो बार ही बस से पर्यटकों को राजगीर भेजा गया. पर्यटन निगम की ओर से राजगीर-नालंदा-पावापुरी (दो), पटना-पावापुरी-नालंदा-राजगीर-बोधगया-पटना, पटना दर्शन, पटना-मनेर, पटना-पावापुरी-ककोलत स्पेशल पैकेज टूर का संचालन की जानकारी वेबसाइट पर है. पर सच्चाई यह है कि केवल दो पैकेज टूर का ही लाभ पर्यटकों को मिल रहा है.

पैकेज टूर को लेकर गंभीर नहीं हैं प्रबंधक
सूत्रों की मानें तो पैकेज टूर को लेकर प्रबंधक थोड़ा भी गंभीर नहीं हैं. अधिकारी दिन भर सिर्फ फाइलों में उलझे रहते हैं. अगर पैकेज टूर की मार्केटिंग तरीके से करायी जाये, तो लोग पैकेज टूर का लाभ अधिक-से-अधिक लोग उठा सकते हैं. इतना ही नहीं जिन अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है, उनका मोबाइल फोन अक्सर बंद रहता है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो माह मई और जून में पटना-पावापुरी-ककोलत-पटना पैकेज टूर का आनंद 1727 पर्यटकों ने उठाया, जबकि राजगीर मलमास मेला पैकेट टूर का भ्रमण केवल 122 पर्यटकों ने ही किया. अन्य पैकेज टूर नहीं चलने के संबंध में जब प्रबंधक ट्रेवल एंड ट्रेड और जनसंपर्क अधिकारी ब्रजेश किशोर सिंह से मुख्यालय जाकर मिलने का प्रयास किया गया, तो जवाब मिला कि दो मिनट में आ रहा हूं, लेकिन आधा घंटे के बाद तक उन्होंने मिलना मुनासिब नहीं समझा. इसके बाद जब मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल कवरेज से बाहर का मैसेज मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >