सिमरी : बक्सर में व्यवसायी के पुत्र का ननिहाल से हुआ अपहरण

सिमरी : अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी पुत्र का अपहरण कर लिया है. अपहरण की यह घटना थाना क्षेत्र के सिमरी दुधिपट्टी गांव में शुक्रवार की दोपहर घटी. परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार व डुमरांव एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली […]

सिमरी : अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी पुत्र का अपहरण कर लिया है. अपहरण की यह घटना थाना क्षेत्र के सिमरी दुधिपट्टी गांव में शुक्रवार की दोपहर घटी. परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार व डुमरांव एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली है.बताया जाता है कि यूपी के सिकंदपुर थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी व चावल व्यवसायी राकेश राय उर्फ रिंकू राय का 12 वर्षीय पुत्र शंशाक कुमार पांच जून को सिमरी दुधिपट्टी गांव स्थित अपने नानी के घर आया था. शुक्रवार को वह घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था.
इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने किशोर का अपहरण कर लिया. घटना के वक्त घटनास्थल के समीप एक स्कॉरपियो को लगा पाया गया था. घटना की जानकारी देते हुए अपहृत की मां रिनू राय ने बताया कि उनका पुत्र घर के पास ही खेल रहा था. दोपहर का वक्त होने के कारण घर के सभी सदस्य घर पर ही थे. खाना खाने के लिए जब उन्होंने पुत्र की खोज की, तो वह वहां नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >