बिहार उपचुनाव : राबड़ी आज जहानाबाद में करेंगी प्रचार

पटना : राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर राजद ने अपनी ताकत झोंक दी है. उप चुनाव अररिया लोकसभा, जहानाबाद तथा भभुआ विधान सभा में होना है. इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सोमवार को जहानाबाद जायेंगी. वहां राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन […]

पटना : राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर राजद ने अपनी ताकत झोंक दी है. उप चुनाव अररिया लोकसभा, जहानाबाद तथा भभुआ विधान सभा में होना है. इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सोमवार को जहानाबाद जायेंगी.
वहां राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के प्रचार करेंगी. उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक तेजप्रताप यादव भी जहानाबाद जायेंगे. इसी तरह बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को अररिया लोकसभा क्षेत्र के फारबिसगंज में फिर फुलकाहा नवावगंज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
राजद ने राज्य में होनेवाले अररिया लोकसभा, जहानाबाद तथा भभुआ विधान सभा क्षेत्र उपचुनाव 2018 को संचालित करने के लिए वार रूप तैयार किया है. प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि प्रदेश राजद कार्यालय वार रूम का गठन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >