बिहार टॉपर रही शिवानी की ठंड लगने से मौत, 2014 की मैट्रिक परीक्षा में आया था तीसरा स्थान

मोरवा (समस्तीपुर) : डॉक्टर बनने का सपना दिल में संजोये शिवानी अचानक ठंड के शिकार हो गयी. मंगलवार को दैनिक क्रिया के दौरान उसे ठंड लगी. लोग इलाज की व्यवस्था करते तब तक उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि मोरवा उत्तरी पंचायत के विजय लाल की 17 वर्षीया पुत्री शिवानी ने मैट्रिक की […]

मोरवा (समस्तीपुर) : डॉक्टर बनने का सपना दिल में संजोये शिवानी अचानक ठंड के शिकार हो गयी. मंगलवार को दैनिक क्रिया के दौरान उसे ठंड लगी. लोग इलाज की व्यवस्था करते तब तक उसकी मौत हो गयी.
बताया जाता है कि मोरवा उत्तरी पंचायत के विजय लाल की 17 वर्षीया पुत्री शिवानी ने मैट्रिक की परीक्षा 2014 में बिहार टॉपर बन क्षेत्र का मान बढ़ाया था. वह समस्तीपुर में पढ़ाई कर रही थी.
मंगलवार की सुबह जब वह नित्य क्रिया से निवृत्त हो रही थी इसी क्रम में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. परिजन जब तक उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है. टॉपर बनने के बाद उसकी डॉक्टर बनने के फैसले को याद कर लोगों की आंखें गीली हो रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >