बिहार : 21 अक्तूबर को होगी चित्रगुप्त पूजा

पटना : चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा 21 अक्तूबर को चित्रगुप्त पूजा गर्दनीबाग न्यू यारपुर में होगी. संस्था के अध्यक्ष डॉ बीबी लाल, सचिव सुमन कुमार दास, प्रो अनिल कु दास और संयोजक व बांकीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिन्हा ने बताया कि पटना शहर की सबसे पुरानी पूजा में से एक चित्रगुप्त महा परिवार […]

पटना : चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा 21 अक्तूबर को चित्रगुप्त पूजा गर्दनीबाग न्यू यारपुर में होगी. संस्था के अध्यक्ष डॉ बीबी लाल, सचिव सुमन कुमार दास, प्रो अनिल कु दास और संयोजक व बांकीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिन्हा ने बताया कि पटना शहर की सबसे पुरानी पूजा में से एक चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा 63 वीं पूजा मनायी जा रही है.
दिन में 11 बजे पूजा शुरू होगी, प्रसाद वितरण के बाद एक बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. इस मौके पर चित्रगुप्त जी की 8 फीट ऊंची प्रतिमा अाकर्षण का केंद्र होगी. वहीं नासरीगंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >