पटना : भाजपा ने मिशन 2019 का कर दिया आगाज

पटना : जिस तरह किसी यज्ञ के पहले उसका ध्वजारोहण किया जाता है उसकी प्रकार भाजपा की पटना सिटी कार्यसमिति में राज्य में पार्टी के मिशन 2019 का ध्वजारोहण कर दिया गया. दो दिनी बैठक में सारा फोकस संगठन के विस्तार और उसके मजबूती पर रहा लेकिन निशाना मिशन 2019 ही रहा. पार्टी अपने सहयोगियों […]

पटना : जिस तरह किसी यज्ञ के पहले उसका ध्वजारोहण किया जाता है उसकी प्रकार भाजपा की पटना सिटी कार्यसमिति में राज्य में पार्टी के मिशन 2019 का ध्वजारोहण कर दिया गया.
दो दिनी बैठक में सारा फोकस संगठन के विस्तार और उसके मजबूती पर रहा लेकिन निशाना मिशन 2019 ही रहा. पार्टी अपने सहयोगियों के सात सभी चालीस सीट पर विजय पताका फहराना चाहती है. बैठक तो काफी सफल रहा लेकिन अंदर ही अंदर मतभिन्नता भी दिखी.
कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक को साफ संदेश दे दिया गया कि संगठन की मजबूती अहम है. मजबूत संगठन के बल पर ही मिशन 2019 फतह होगा.
पार्टी पिछड़ों में अपने पैठ को और मजबूत करेगी साथ ही जाति विहिन समाज का नारा देकर पार्टी के अपने वैश्विक सोच को भी उजागर किया. मिशन 2019 में बिहार पार्टी के लिए अहम है. अगले महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. इसके पहले पार्टी बूथ लेवल पर एक दौर का बैठक कर लेना चाहती है तथा आजीवन सहयोग निधि की तैयारी कर लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
BJP
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >