बिहार : महागठबंधन में तेजस्वी को हो रही थी घुटन : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी प्रसाद यादव को घुटन हो रही थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें भ्रष्टाचार नहीं करने दे रहे थे. इस बाबत तेजस्वी यादव और उनका पूरा कुनबा नीतीश कुमार से नफरत करने लगा था. अगर यह सच नहीं होता तो […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी प्रसाद यादव को घुटन हो रही थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें भ्रष्टाचार नहीं करने दे रहे थे. इस बाबत तेजस्वी यादव और उनका पूरा कुनबा नीतीश कुमार से नफरत करने लगा था.
अगर यह सच नहीं होता तो तेजस्वी प्रसाद यादव ने खुद आगे आकर इस्तीफा क्यों नहीं दिया था? उन्होंने राजद सुुप्रीमो लालू प्रसाद को चुनौती दी है कि पब्लिक डोमेन में वे बहस करने को तैयार हैं.
जिन-जिन सवालों का जवाब उन्हें चाहिए उसे गिन-गिन कर जनता के सामने दिया जायेगा. लालू प्रसाद कब अपनी 15,000 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा देंगे? कब बेनामी संपत्ति का लेखा-जोखा पेश करेंगे? उन्होंने कहा कि भागलपुर बांध की घटना की जांच हो रही है. इसमें जो भी दोषी होंगे, पकड़े जायेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >