पटना की फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में सम्मान, मिला यंग अचीवर अवॉर्ड

पटना की फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित यंग वीमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया. पंखुरी ने भारतीयता और संस्कृति के साथ फैशन को जोड़ने की अपनी प्रेरणा साझा की. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और देश के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की.

Pankhuri Soni: तेजी से उभरती पटना सिटी की फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित “यंग विमेन अचीवर अवार्ड” से नवाजा गया. इस अवसर पर पंखुरी ने आयोजकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फ़ैशन को भारतीयता के साथ वो इस तरह जोड़ कर उकेरने चाहती हैं ताकि हमारी बेहद समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और सामाजिकता की झलक वैश्विक फैशन जगत में और खिले.

पंखुरी ने कहा फैशन कोई विलासिता नहीं, आज की दैनिक जरूरतों में शुमार है. केवल बनियान पहने, कंधे पर लाल गमछा रखे उस शख्स को बारे में भी अगर आप एक तस्वीर दिमाग में लाएंगे तो वो भी फैशन की एक गंवई तस्वीर है. उन्होंने कहा उनकी ख्वाहिश है कि भारतीयता से ओतप्रोत खास डिजाइन के वस्त्र पहन कर ही हमारे सांसद सदनों में आयें ताकि परिधानों से देश प्रेम के साथ अनुशासन झलके. तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें “यंग विमेन अचीवर अवार्ड” से भूषित किया गया.

पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में सम्मान

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि आज की भारतीय महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदगम फाउंडेशन और आई-हब गुजरात द्वारा महिला उद्यमिता और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम अहमदाबाद में आयोजन किया गया. अहमदाबाद के केसीजी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति निर्माताओं तथा युवा महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में लगभग 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्टार्टअप जगत से जुड़े विशेषज्ञ, निवेशक, शिक्षाविद और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, साहित्य, कला, उद्योग, उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है.

कार्यक्रम में गांधीनगर (उत्तर) की विधायक रीताबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इसके अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं के अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >