नीट पेपर लीक: पावापुरी के हॉस्टल में CBI की रेड, फोन में मिले चैट में मनी ट्रांजेक्शन के सबूत, देशभर में छापेमारी जारी

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में एक तरफ देशभर में छापेमारी जारी है तो दूसरी तरफ स्टूडेंट्स का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में बिहार के पावापुरी में सीबीआई की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. यहां के एक हॉस्टल में सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना अवधेश और अन्य छात्रों के कमरे की तलाशी ली गई.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में बिहार के अलग-अलग जिलों में भी छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में सीबीआई की टीम सॉल्वर गैंग को लेकर पावापुरी में रेड के लिए पहुंची. बुधवार को स्थानीय पावापुरी सहायक थाना, गिरियक और कतरीसराय थाना की पुलिस टीम भी सीबीआई के साथ भगवान महावीर आयुर्विज्ञान आयु संस्थान पहुंची थी.

कमरे की घंटों ली गई तलाशी

हॉस्टल में घंटों सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना अवधेश और अन्य छात्रों के कमरे की गहनता से तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस ने इंटर्न हॉस्टल के कमरा नंबर 110 और टाइप फॉर के कमरा नंबर 502 और 503 की तलाशी ली. जानकारी के मुताबिक, कमरा नंबर 110 में सॉल्वर गैंग का मुख्य सरगना अवधेश कुमार रहता था और 502 में उज्ज्वल और राजा बाबू रहते थे.

चैट से मिले मनी ट्रांजेक्शन के सबूत

सीबीआई की टीम ने भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान के अन्य पदाधिकारियों और जूनियर डॉक्टरों से भी इस मामले में पूछताछ की. इस दौरान कॉलेज के कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी खंगाला. टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि उज्ज्वल और अवधेश के कमरे की तलाशी लेने के साथ कई लोगों से पूछताछ की गई.

राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कमरों से मोबाइल और लैपटॉप मिले हैं. मोबाइल में मिले चैट में मनी ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं. चैट में ही अन्य छात्रों का भी ब्योरा है. लेकिन कमरे या मोबाइल से कोई क्वेश्चन पेपर नहीं मिला. उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल का सीटिंग अरेजमेंट का पेपर भी मोबाइल से बरामद किया गया है. डीएसपी ने बताया कि इसमें एसकेएमसीएच के कुछ छात्रों की भी संलिप्तता है. इस मामले में दरभंगा और सीतामढ़ी में भी केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की है.

CBI ने अब तक 5 को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है और सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जयपुर से मंगीलाल बिंवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिंवाल, गुरुग्राम से यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि कई अन्य संदिग्धों से विभिन्न शहरों में पूछताछ की जा रही है.

Also Read: बिहार के 6 जिलों में आज सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, आधे घंटे पहले सड़क पर उतरेगी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >