Nawada News : भाजपा नेता सह नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान नवादा लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई. सांसद ने वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के शीघ्र संचालन की जिम्मेदारी इंडियन पोटाश लिमिटेड को सौंपने का आग्रह किया. इस पर अमित शाह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग को संभावनाओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
चीनी मिल शुरू होने से किसानों और रोजगार को मिलेगा लाभ
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि वारिसलीगंज चीनी मिल के संचालन से नवादा समेत पूरे दक्षिण बिहार के किसानों को लाभ मिलेगा. इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने चीनी मिल के शीघ्र संचालन को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.
Also Read : नवादा: दो दिनों में ठनके से गयीं छह लोगों की गयी जान, बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
शेखोपुरसराय में खुलेगा दूसरा केंद्रीय विद्यालय
सांसद ने बताया कि नवादा लोकसभा क्षेत्र को दूसरे केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नीमी, शेखोपुरसराय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. शुरुआती दौर में विद्यालय का संचालन नीमी कॉलेज भवन के अस्थायी परिसर से किया जाएगा.
Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा
बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक होगी पढ़ाई
प्रथम चरण में बालवाटिका-1 से 3 तथा कक्षा एक से पांच तक प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन संचालित होगा. स्वीकृति के बाद विद्यालय का क्रमिक विस्तार किया जाएगा. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सकेगा.
शिक्षा और विकास को लेकर प्रयास जारी रखने का भरोसा
विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार और नवादा लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेगा.
Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
