Nawada News : नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है. पुलिस ने उनके कब्जे और घर से चोरी के कई सामान बरामद किये हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधौल गांव में दो बालक चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भागने का प्रयास कर रहे हैं. भागने के दौरान उनके पास से चोरी किया गया एक आयरन और दो मोबाइल गिर गये. पुलिस ने सामान जब्त कर मामले की जांच शुरू की और दोनों की पहचान की.
घर पर छापेमारी के दौरान कटर मशीन, मोटर और बैटरी बरामद
पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों विधि-विरुद्ध बालकों के घर पर छापेमारी की. इस दौरान एक कटर मशीन, एक मोटर और एक चार्जेबल बैटरी बरामद की गयी. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण
मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स और एलईडी टीवी भी मिला
पुलिस के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 849/26 से जुड़े चोरी के मामले में भी कई सामान बरामद किये गये हैं. इनमें मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स के छह ब्लॉक, 16 क्लच प्लेट, 51 रेगुलेटर, 18 रिले, एक एसपीएमआई और एक एलईडी टीवी शामिल है.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
दो विधि-विरुद्ध बालकों को किया गया निरुद्ध
नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने बताया कि चोरी करने और चोरी का सामान रखने के मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
एक अन्य मामले में पांचू मांझी गिरफ्तार
वहीं, नगर थाना कांड संख्या 1087/25 में पुलिस ने लाइन पार मिर्जापुर निवासी पांचू मांझी को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे संबंधित मामले में भी आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
