नवादा के स्थानांतरित बीईओ निशांत प्रियदर्शी को शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी, नम हुईं आंखें

Nawada News : नरहट प्रखंड के स्थानांतरित बीईओ निशांत प्रियदर्शी को शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। उनकी ईमानदारी और कर्मठता की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

Nawada News : नरहट प्रखंड सभागार भवन में स्थानांतरित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निशांत प्रियदर्शी को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया. विदाई के समय कई शिक्षकों की आंखें नम हो गईं.

शिक्षकों ने कार्यशैली की सराहना की

शिक्षक प्रतिनिधि रविंद्र पांडेय ने कहा कि नरहट प्रखंड का सौभाग्य रहा है कि यहां ईमानदार और कर्मठ बीईओ की नियुक्ति हुई. उन्होंने कहा कि निशांत प्रियदर्शी के कार्यों की पूरे जिले में चर्चा होती रही है. विभागीय कार्यों अथवा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे. नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याएं सुनते थे तथा आवश्यक होने पर जिला स्तर के अधिकारियों से भी समन्वय कर उनका समाधान कराते थे. उनके नेतृत्व में प्रखंड की अधिकांश समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ.

सम्मान समारोह में शिक्षकों ने व्यक्त किए विचार

विदाई समारोह में लेखपाल अल्का कुमारी, पूर्व डीडीओ अनिल, प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद, मो. ताबिस, गणेश कुमार, दयानंद कुमार सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए और निशांत प्रियदर्शी के कार्यकाल की सराहना की. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में राहुल कुमार, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, प्रभात कुमार, तुलसी प्रसाद, सुलोचना कुमारी, रेणु कुमारी, साकेत कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, नवीन निराला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Read : अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >