नवादा में तीन अंतरजिला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 75 हजार रुपये नकद व मोबाइल बरामद

नवादा में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने तीन अंतरजिला साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 75 हजार रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. ये अपराधी लोन और निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करते थे.

Nawada News: नवादा साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरजिला साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से ठगी की 75 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है.

साइबर पुलिस उपाधीक्षक शाहनाज अख्तर ने बताया कि साइबर प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया.

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से करीब 75 हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किए गए. सभी को साइबर थाना लाकर पूछताछ की गई.

पूछताछ में आरोपितों ने सस्ते ब्याज पर लोन दिलाने, प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर रकम वसूलने तथा ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव निवासी सिंटू कुमार, बिंद थाना क्षेत्र के उतारथू गांव निवासी नीतीश कुमार तथा नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के रूप में हुई है.

साइबर डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishal kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >