नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

Nawada News : नारदीगंज में विधायक विभा देवी ने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षकों से गरीब बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके विकास में सहयोग करने की अपील की.

Nawada News : नारदीगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सभड़ी में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष विभा देवी ने की. विधायक विभा देवी के नेतृत्व में यह पहली बैठक थी, जिसमें विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

ग्रामीण विद्यालयों के विकास को लेकर सरकार गंभीर : विभा देवी

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विभा देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा को लेकर काफी सजग है. उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी अपने क्षेत्र के ग्रामीण विद्यालयों के विकास की जिम्मेदारी लेती हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

Also Read : बेगूसराय में संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा ने बांटे कलश, गांव-गांव निकलेगी यात्रा

संसाधनों की कमी के बावजूद प्रतिभा साबित कर रहे ग्रामीण बच्चे

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने संसाधनों की कमी के बावजूद अपनी प्रतिभा को हमेशा साबित किया है. इन बच्चों को उचित समर्थन और संरक्षण की आवश्यकता है. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की.

Also Read : खोदावंदपुर में आशा कार्यकर्ताओं को एम आशा ऐप का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहने का भरोसा

विभा देवी ने कहा कि विद्यालय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ विद्यालय के विकास और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए काम करने की अपील की.

जिला परिषद अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला पार्षद वीणा देवी, परमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन चौहान, विद्यालय प्रबंध समिति में विधायक प्रतिनिधि बृजेंद्र कुशवाहा, शंभू मालाकार, प्रबंध समिति के सदस्य महेश यादव और मानो देवी मौजूद रहे.

विद्यालय के शिक्षक भी बैठक में हुए शामिल

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, मध्य विद्यालय सभड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्लोक कुमार, वरीय शिक्षक संजय कुमार, श्रवण कुमार, आर्यन सागर, प्रदीप कुमार, जितेंद्र साव, राजेश कुमार, रजनीश चतुर्वेदी, शिक्षिका पूनम कुमारी एवं प्रीति कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया.

Also Read : बेगूसराय में बालिका जन्मोत्सव सह अन्नप्राशन समारोह, पांच बच्चियों के अभिभावक हुए सम्मानित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >