फिल्मों में नवादा के सन्नी सिंह के अभिनय का जलवा

Nawada news. नवादा जिले के अंतर्गत पकरीबरावां प्रखंड के लीलो गांव के सन्नी सिंह ने मगही फिल्म 'मगध पुत्र' में मुखिया का शानदार किरदार निभाया है.

फोटो- गुंजन सिंह के साथ अभिनेता सन्नी सिंह. नवादा कार्यालय. नवादा जिले के अंतर्गत पकरीबरावां प्रखंड के लीलो गांव के सन्नी सिंह ने मगही फिल्म ”मगध पुत्र” में मुखिया का शानदार अभिनय निभाते हुए अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन किया है. सनी सिंह फिल्म नसीब, उड़ान, खुद्दार में काम कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर बेहतरीन तरीके का कार्य भी करते हैं. सन्नी सिंह की लोकप्रियता पर पिता पूर्व रेलवे टीटी आमोद सिंह काफी खुश दिख हैं. सन्नी सिंह की पढ़ाई ऑनर्स के अलावा टेक्निकल व मास कम्युनिकेशन में हुई है. सन्नी ने कहा कि रुचि अभिनय के साथ-साथ जनसेवा में भी है. आने वाली फिल्म में अभिनेता गुंजन सिंह, अभिनेत्री आस्था सिंह के साथ साथ अन्य कलाकार भी हैं. मूवी जल्द ही सभी सिनेमाघरों में आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >