नवादा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अंतर-विद्यालयी भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया हुनर

Nawada News : रजौली के इंटर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूली छात्रों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार इंटर विद्यालय रजौली के प्रांगण में अंतर-विद्यालयी भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय धरोहर के प्रति गर्व की भावना को जागृत करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजौली के बीडीओ संजीव झा और बीसीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन खनपुरा इंटर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने किया.

निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका कारीगांव इंटर विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र घोष और उत्क्रमित विद्यालय की सामाजिक कार्यकर्ता सुकीता कुमारी ने निभायी. दोनों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया.

दो वर्गों में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता

भाषण प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया. कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 'लोकतंत्र में युवाओं के अधिकार एवं कर्तव्य' विषय रखा गया. वहीं कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने 'रजौली में पर्यटन की संभावना' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये. प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए लोकतंत्र, युवाओं की भूमिका और रजौली में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

कनिष्ठ वर्ग में सेजल कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

भाषण प्रतियोगिता के कक्षा छह से आठ वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय घसियाडीह की सेजल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. संत जोसेफ स्कूल की परिधि कुमारी द्वितीय और मध्य विद्यालय छपरा की अनन्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं, स्वीटी कुमारी और स्तुति कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

वरिष्ठ वर्ग में ध्रुव पांडेय बने प्रथम

कक्षा नौ से 12 तक के वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में मॉडल इंटर स्कूल रजौली के ध्रुव पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया. डीएवी रजौली की कल्पना कुमारी द्वितीय, जबकि संत जोसेफ स्कूल के अमरकांत राज तृतीय स्थान पर रहे.

'जल ही जीवन, हरियाली' विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय 'जल ही जीवन, हरियाली' रखा गया. कनिष्ठ वर्ग में संत जोसेफ स्कूल की अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल की काजल कुमारी द्वितीय और कस्तूरबा विद्यालय की शिवानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला में श्रुति कुमारी रहीं प्रथम

वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी की श्रुति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रोजेक्ट कन्या स्कूल की अनु कुमारी द्वितीय, जबकि संत जोसेफ स्कूल की करीना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला. कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपने जोश और देशभक्ति की भावना का परिचय दिया.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >