ग्रामीणों को दी बैंकिंग व सरकारी योजनाओं की जानकारी

वित्तीय जागरूकता सप्ताह पर मेसकौर में विशेष शिविर

वित्तीय जागरूकता सप्ताह पर मेसकौर में विशेष शिविर नुक्कड़ नाटक और देहाती भाषा के माध्यम से किया जागरूक डिजिटल लेन-देन व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर अधिकारियों ने किया जोर प्रतिनिधि, मेसकौर. प्रखंड के मेसकौर बाजार में मंगलवार को वित्तीय जागरूकता सप्ताह के तहत बिहार ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा की ओर से विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, ढोलक-झाल और देहाती भाषा के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जीविका समूह की दीदियां और स्थानीय लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पंकज कुमार तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी) नवादा के सलाहकार मुकेश कुमार ने लोगों को सुरक्षित बैंकिंग, बचत, निवेश और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया. शिविर में केंद्र सरकार की ‘लखपति दीदी योजना’ पर विशेष जोर दिया गया. जीविका समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर, आय बढ़ाने के उपाय और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी दी गयी. डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देते हुए अधिकारियों ने यूपीआइ, ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित भुगतान करने की सलाह दी. साथ ही साइबर ठगी से बचाव, ओटीपी साझा न करने और अज्ञात लिंक से सावधान रहने की अपील की गयी. शिविर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. किसानों और पशुपालकों को कृषि, डेयरी एवं लघु व्यवसाय से संबंधित ऋण योजनाओं की प्रक्रिया समझायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >