‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम : रजौली में झंडा दिवस कोष के लिए 70 हजार से अधिक धन का हुआ संग्रह

रजौली अनुमंडल प्रशासन द्वारा 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों के बीच झंडा दिवस कोष के लिए 70 हजार रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई.

Nawada Cultural Event: रजौली अनुमंडल प्रशासन की ओर से झंडा दिवस कोष में धन संग्रह के लिए सोमवार की शाम इंटर विद्यालय रजौली के अंबेडकर सभागार में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से करीब सात बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे तक चला. कार्यक्रम के अंत में झंडा दिवस कोष के लिए 70 हजार रुपये से अधिक की राशि संग्रहित की गयी.

अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन मौजूद रहे. उनके साथ डीसीएलआर कौशर इमाम, कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु, उप निबंधन पदाधिकारी हीरालाल पाल, बीडीओ संजीव झा, सीओ मो. गुफरान मजहरी, नगर स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, पशु चिकित्सक रेशु कुमार एवं बीएओ रौशन कुमार मंचासीन रहे. पटना सचिवालय के गृह विभाग से लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

देशभक्ति गीतों और नृत्य से गूंजा सभागार

मंच संचालक सह उद्घोषक शशि सिन्हा ने हास्य शायरी और लघु कथनों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया. गायक ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार और गायिका साधना झा ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. वहीं सुप्रसिद्ध नर्तक सत्येंद्र कुमार ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया. वाद्य यंत्रों पर सरोज सुमन, संजीव कुमार और नंदन कुमार ने संगत दी. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

झंडा दिवस कोष के लिए जुटायी गयी राशि

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए नाश्ता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम के समापन पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से झंडा दिवस कोष के लिए 70 हजार रुपये से अधिक की राशि संग्रहित की गयी.

कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों की रही अधिक मौजूदगी

कार्यक्रम में आम लोगों की तुलना में पदाधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मियों की संख्या अधिक रही. वहीं रात में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इंटर विद्यालय के मुख्य द्वार पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

कार्यक्रम में रंजन कुमार उर्फ बब्लू सिंह, संजय कुमार उर्फ बंटी सिंह, दीवान जी, गौरव शांडिल्य गगन, अनिल कुमार, बालकृष्ण यादव, वार्ड पार्षद मुकेश यादव, नवीन कंधवे, पिंटू वर्मा, मो. शाकिब, अवधेश यादव, डॉ. सुनीता यादव समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे.

NIA के निशाने पर कौन था वो शख्स, जो छापेमारी से पहले ही हो गया फरार? 20 लाख कैश के साथ दूसरा पकड़ाया, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >