नवादा में पुलिस पर हमला मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Nawada Police Arrest: नवादा के सिरदला थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त सिंटू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Nawada Police Arrest: सिरदला थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान परना डावर थाना क्षेत्र के सिमराटाड़ गांव निवासी सिंटू कुमार, पिता सरजू राजबंशी के रूप में हुई है. वह परना डावर थाना कांड संख्या 145/25 का नामजद अभियुक्त है.

पुलिस को लगातार दे रहा था चकमा

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिंटू कुमार पर पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था.

विशेष अभियान में मिली सफलता

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >