illegal liquor seizure: सिरदला थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.
वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपित
पुलिस के अनुसार, सिरदला थाना के द्वार के समीप पीएनबी बैंक, सिरदला के पास वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी शराब बरामद हुई.
इसके बाद पुलिस ने मौके से सुनील कुमार, पिता नरेश प्रसाद, ग्राम भितिया, थाना परना डावर, जिला नवादा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया.
शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपित से शराब के स्रोत और इसके परिवहन से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लायी जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
