नवादा से लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में मिला, कुख्यात लूटेरा रमेश पटना से पकड़ाया

Nawada News : नवादा के ट्रक लुटेरे रमेश गुप्ता का नेटवर्क झारखंड से पटना तक फैला था. वह जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : संगठित अपराध और अंतरराज्यीय लूटकांड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवादा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. झारखंड से बिहार तक सक्रिय एक शातिर लूटकांड गिरोह के सदस्य तथा जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने लूटे गए ट्रक को भी बरामद कर लिया है.

जानिए…कैसे लूटा था तेल से भरा ट्रक

मामला 3 सितंबर 2025 का है. जानकारी के अनुसार, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक मैरिको कंपनी का खाद्य तेल लेकर कोलकाता से पटना की ओर जा रहा था. इसी दौरान अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ ओवरब्रिज के समीप घात लगाए अपराधियों ने ट्रक चालक को रोक लिया. बताया जाता है कि अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की, उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया और तेल लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए.

एसआईटी बनी, तकनीकी जांच से खुली परतें

घटना की गंभीरता को देखते हुए अकबरपुर थाना में कांड संख्या 432/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहारे पुलिस लगातार गिरोह के पीछे लगी रही. कई दिनों तक चली छापेमारी और गुप्त निगरानी के बाद पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद शेष फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई.

झारखंड का कुख्यात पटना से दबोचा गया

लगातार दबिश के बीच पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब इस कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी को पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश गुप्ता उर्फ रमेश प्रसाद, पिता बिश्वनाथ गुप्ता, थाना चास, जिला बोकारो (झारखंड) के रूप में हुई है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले से भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और उसका नाम जिले के सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल रहा है.

पूछताछ में उगले कई राज

थाना लाकर की गई गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से अपने अपराध में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है. सूत्रों के अनुसार पूछताछ में गिरोह की कार्यशैली, सदस्यों की भूमिका और अन्य संभावित वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं.

लूटा गया ट्रक भी हुआ बरामद

इस मामले में पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर जमुई के झाझा क्षेत्र से लूटा गया ट्रक बरामद किया था. बरामदगी के दौरान अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, जाल मशीन, जीपीएस ट्रैकर मशीन तथा ट्रक की चाबी भी बरामद की गई थी. इससे स्पष्ट हुआ कि गिरोह पूरी योजना और तकनीकी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देता था.

अपराधियों को स्पष्ट संदेश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का सफाया कर दिया जाएगा. इस सफलता के बाद परिवहन व्यवसायियों और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है.

Also Read: किराना दुकानदार से सामान खरीदने में 10 रुपये के कारण विवाद, हमले में युवक गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >