कक्षा 9 के छात्र दिव्यांशु की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता में देश का नाम किया रोशन

Nawada News : नवादा के दिव्यांशु ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, इंटरनेशनल रिसर्च ओलंपियाड में भारत को दिलाई रैंक-1.

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : नवादा जिले के मोतिबिघा-गोनावां मूल निवासी और वर्तमान में मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र दिव्यांशु राय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए इंटरनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट ओलंपियाड 2026 के ग्रैंड फिनाले में स्थान बना लिया है. उनकी इस उपलब्धि से नवादा सहित पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है. इंडोनेशिया साइंटिफिक सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों के युवा शोधकर्ता भाग लेते हैं. भारत से चयनित पांच टीमों में दिव्यांशु की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इंडिया रैंक-1 हासिल की है.

किसानों के लिए बनाया एआई प्रोजेक्ट, नवादा के दिव्यांशु अब करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

इसके साथ ही उनका प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भारत का सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने वाला शोध प्रोजेक्ट बन गया है. दिव्यांशु का शोध प्रोजेक्ट जीवनक्रेट एआई फॉर फार्मर्स कृषि क्षेत्र से जुड़ी एक अभिनव पहल है. यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रणाली फसल कटाई के बाद होने वाली खाद्य बर्बादी को कम करने के उद्देश्य से विकसित की गई है. इसमें स्मार्ट मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव एनालिसिस तकनीक का उपयोग कर किसानों को उत्पादों की ताजगी, शेल्फ लाइफ और भंडारण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है. दिव्यांशु के पिता रमेश कुमार रामू, जो छड़ और सीमेंट के व्यवसायी हैं, तथा माता रेखा कुमारी, गृहिणी हैं. उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और देश के लिए गर्व का क्षण है. दिव्यांशु 22 जुलाई को इंडोनेशिया रवाना होंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी नवाचारी सोच और शोध क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Also Read : मिथिला पेंटिंग में चमक रहा बेगूसराय की बेटी का नाम, रंगों और रेखाओं से संस्कृति को दे रहीं नई पहचान, मोनी कुमारी की प्रेरक कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >