10.50 करोड़ के प्रखंड-अंचल भवन निर्माण में अनियमितता के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल का दावा

Nawada News: जिले के अकबरपुर में बन रहे अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में ग्रामीणों ने भारी अनियमितताओं और घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद बीडीओ ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है.

Nawada News (अकबरपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट): बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को अकबरपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में खुलेआम चुनौती दी जा रही है. यहां करीब 10.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर संवेदक मनमाने तरीके से काम करा रहे हैं और सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है.ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटें बेहद खराब गुणवत्ता की हैं. सरिया का उपयोग जो किया जा रहा वह भी जंग लगा हुआ है. लेकिन पिलर में रिंग की दूरी तय मानकों के अनुसार नहीं रखी जा रही है. इससे भवन की मजबूती पर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर सूचना पट तक नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की जानकारी आम लोगों को नहीं मिल पा रही है. इसे लेकर पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

अधिकारियों की भूमिका पर संदेह

आरोप है कि जेई और अन्य विभागीय अधिकारी कभी मौके पर नहीं आते हैं. इसका फायदा उठाकर संवेदक अपनी मर्जी से काम करवा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और संवेदक की मिलीभगत से सरकारी राशि की लूट हो रही है. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

जेई ने क्या कहा?

प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाने मे 14.47 करोड की स्वीकृति हुई थी लेकिन प्राक्ल्न बनाने मे 10करोड 50लाख से भवन बन रहा है .वही ग्रामीणों की शिकायत की जांच की गई है ईट व सरिया सही लग रहा है.

बीडीओ ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि खराब ईट व सरिया लग रहा तो वरिय पदाधिकारी को लिखा जायेगा. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में काम मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नवादा में शिक्षक संघों की बैठक, अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >