Nawada News: रोह बाजार में मौत का सफर, नाबालिगों के हाथों में बाइक और ई-रिक्शा की कमान

Nawada News: नवादा जिले के रोह में यातायात नियमों की सरेआम उड़ रही धज्जियां,तमाशबीन बने अभिभावक और प्रशासन, किसी बड़े हादसे का इंतजार

Nawada News: (अमित सौरभ) नवादा जिले के रोह बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नाबालिगों द्वारा बाइक व ई-रिक्शा चलाने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. बाजार में कई स्कूली छात्र बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आये. वहीं कई कम उम्र के किशोर ई-रिक्शा चलाकर सवारी ढोते दिखे.
भीड़भाड़ और जाम के बीच नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई अभिभावक स्कूल और कोचिंग के नाम पर बच्चों को बाइक दे रहे हैं, जबकि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है.

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी

बाजार क्षेत्र में बिना हेलमेट तेज रफ्तार से बाइक चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम हो गई है. वहीं अनुभव की कमी के कारण नाबालिग ई-रिक्शा चालक अचानक वाहन मोड़ देते हैं या बीच सड़क पर रोक देते हैं, जिससे जाम और हादसे का खतरा बढ़ जाता है.

कार्रवाई नहीं हुई तो हादसा हो सकता

स्थानीय लोगों के अनुसार कई छोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है. लोगों ने प्रशासन से विशेष वाहन जांच अभियान चलाने, नाबालिग चालकों पर कार्रवाई करने और अभिभावकों के खिलाफ भी सख्ती बरतने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read: Begusarai News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.89 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >