नवादा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं विकास योजनाएं

Nawada News : तिरंगे को सलामी देते प्रभारी मंत्री,डीएम व अन्य पदाधिकारीगण

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा शान से लहराया. जिले के प्रभारी मंत्री सह लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों तथा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और देश के लिए समर्पित स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया.

नवादा की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान का किया उल्लेख

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि नवादा का इतिहास सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता के लिए गौरवशाली रहा है. जिले में मंदिर, मजार, ककोलत जलप्रपात, पहाड़, जंगल और प्राकृतिक संसाधन इसकी विशिष्ट पहचान हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय के साथ विकास की रोशनी समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि समेत कई क्षेत्रों में चल रहीं योजनाएं

प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं. पंचायत निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत और सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण को उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है.

Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शोभनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

किसानों के लिए सिंचाई योजनाओं पर दिया जोर

किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए मंत्री ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली और ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना के तहत जिले में कई सिंचाई योजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों के लिए भी 443 योजनाओं का चयन किया गया है. मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जा रहा है, जिससे कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा को मजबूत किया जा सके.

2.32 लाख से अधिक लाभुकों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जिले के 2.32 लाख से अधिक लाभुकों को प्रत्येक माह डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से विकास और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >