नवादा-गया जी सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक जब्त

Nawada News : नवादा-गया बॉर्डर पर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 840 लीटर शराब के साथ सात बाइक जब्त की है, तस्कर मौके से फरार हो गए.

Nawada News : नवादा-गयाजी जिले की सीमा के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब लदी सात बाइक जब्त की है. कार्रवाई के दौरान सभी शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, अहले सुबह उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गया जिले की ओर से कुछ बाइकों पर शराब लादकर नवादा की सीमा में लायी जा रही है.

पचम्बा गांव के पास की गयी घेराबंदी

सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने नवादा-गया बॉर्डर के समीप पचम्बा गांव के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की. इस दौरान शराब तस्करों ने पुलिस की कार्रवाई को भांप लिया और अपनी-अपनी बाइकें मौके पर छोड़कर फरार हो गए. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से शराब लदी सात बाइक जब्त कर ली.

Also Read : नवादा में सामान लेकर लौट रहे युवक को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

सात बाइकों से मिली 840 लीटर महुआ शराब

बताया जा रहा है कि सभी वाहन गयाजी जिले की ओर से शराब लेकर नवादा की तरफ आ रहे थे. कार्रवाई के बाद जब्त शराब और सभी बाइकों को उत्पाद थाना लाया गया. वहां शराब की जांच और गिनती की गयी, जिसमें कुल 840 लीटर देशी महुआ शराब पायी गयी.

Also Read : नवादा में 14 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, शराब पीने के आरोप में दो अन्य पकड़े गए

फरार तस्करों की पहचान में जुटी टीम

कार्रवाई उत्पाद पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गयी. उन्होंने बताया कि जब्त शराब और सभी बाइक को उत्पाद थाना लाया गया है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम फरार शराब धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : नवादा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बिजली के पोल-तार टूटे, 36 घंटे से अंधेरे में अंधरवारी के लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >