प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना साकार, 24 लाभुकों को मिली चाबी

Nawada News : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवादा में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने साकार हुए. गुरुवार को 14 लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए, जबकि 24 परिवारों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबियां सौंपी गईं. यह योजना पात्र परिवारों तक पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखती है.

Nawada News : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना गुरुवार को साकार हुआ. पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीआरडीए सभागार, नवादा में किया गया. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए 2 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ. साथ ही नए लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवास वाले लाभुकों को घर की चाबी सौंपी गई.

नवादा में 14 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बिहार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए आवंटित लक्ष्य की जानकारी भी दी गई. नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने सदर प्रखंड के 14 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया, जबकि 24 लाभुकों को पूर्ण आवास की चाबी सौंपी गई.

सुषमा और सुनीता समेत लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

स्वीकृति पत्र पाने वालों में महुली पंचायत के सिसमा गांव की सुषमा देवी और ओरैना पंचायत के भरोसा गांव की सुनीता देवी समेत अन्य लाभुक शामिल रहीं. स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों में खुशी देखी गई.

24 लाभुकों को मिली नवनिर्मित घर की चाबी

वहीं, केना पंचायत के केना गांव के भोला कुमार, अशोक कुमार, उपेंद्र रजक, मिश्री भगत, अशरफ खान और हनीफ खान समेत अन्य लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई. चाबी मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी. लंबे समय से पक्के घर का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए यह पल खास रहा.

पात्र परिवारों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे योजना का लाभ

इस मौके पर डीएम रवि प्रकाश ने सभी लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को आवास निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया.

अधिकारियों और कर्मियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, गोपनीय शाखा प्रभारी, निदेशक डीआरडीए समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों को समय पर आवास का लाभ उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की.

Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >