Nawada News : हिसुआ नगर के अस्पताल रोड में पूरे सावन माह से संचालित बोलबम कांवरिया सेवा शिविर का समापन महाभंडारे के साथ हुआ. महाभंडारे की शुरुआत हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने की. इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरमैन पूजा कुमारी, सीओ परमजीत सिरमौर, समाजसेवी डॉ. आरपी साहू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
पूरे सावन कांवरियों की सेवा में जुटे रहे सदस्य
पूरे सावन माह शिविर में विभिन्न राज्यों से आने वाले हजारों कांवरिया भक्तों की सेवा की गयी. आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि शिविर में कांवरियों के ठहरने, भोजन, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी. पूरे सावन सेवा भाव से संचालित इस शिविर में कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया.
Also Read : गोविंदपुर चौक की सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से परेशानी, महायज्ञ व दुर्गापूजा को लेकर बढ़ी चिंता
सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ावा देता है शिविर
विधायक अनिल सिंह ने कहा कि हिसुआ का यह कांवरिया सेवा शिविर केवल श्रद्धालुओं की सेवा का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक परिवेश और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास भी है. ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं.
आयोजन की सफलता में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
शिविर के सफल संचालन में व्यवस्थापक मनीष राठौर, संयोजक ओंकार शर्मा कश्यप, अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी उर्फ बिल्टू चौधरी, सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राज आर्यन, रामस्वरूप राजवंशी, सन्नी कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार संजू समेत उदय चौधरी, सन्नी कुमार, सुभाष सुमन, पंकज कुमार रोहित, कारू कुमार, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार, टिंकू कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Also Read : चार साल के इंतजार के बाद रजौली के वार्ड 7 में शुरू हुआ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
