दुकान से नाश्ता करने निकली नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका

Nawada News. नगर थाना क्षेत्र से दुपट्टा दुकान में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी है. घटना के बाद से पीड़िता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

दुपट्टा दुकान में काम करती थी किशोरी, रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा कोहराम नीतीश नामक युवक पर गहराया संदेह, मां ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी. प्रतिनिधि, नवादा सदर नगर थाना क्षेत्र से दुपट्टा दुकान में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी है. घटना के बाद से पीड़िता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सोमवार को पीड़ित मां ने नगर थाना पहुंचकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी के लिए लिखित आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ किराये के मकान में रहती है. उसकी पुत्री स्थानीय बाजार में दुपट्टे की एक दुकान पर काम करती थी. दुकान संचालक के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे लड़की यह कहकर दुकान से निकली थी कि वह नाश्ता करके वापस आती है. लेकिन, वह लौटकर नहीं आयी. देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पर उसका कहीं पता नहीं चला. परिजनों की मानें, तो लापता लड़की की बातचीत नीतीश कुमार नामक एक युवक से होती थी. परिजनों ने इसी युवक पर संदेह जाहिर किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अब तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के जरिये लड़की का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है. नगर थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. संदिग्ध युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा. फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >