सिरदला में पाइन के गहरे पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, गाय को वापस लाने के दौरान हुआ हादसा

Nawada News : नवादा के सिरदला में गाय चराने गए अधेड़ की पाइन के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है.

Nawada News : सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव हाईस्कूल के पीछे मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसे में पाइन के गहरे पानी में डूबने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बड़गांव निवासी स्व. महावीर पांडेय के पुत्र बिनोद पांडेय के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

गाय को वापस लाने के लिए पाइन में उतरे थे बिनोद

जानकारी के अनुसार, बिनोद पांडेय मंगलवार की शाम अपनी गाय को चारा खिलाने के लिए नदी किनारे गये थे. इसी दौरान गाय बड़गांव से इस्माइलपुर की ओर जाने वाले पाइन के दूसरे किनारे चली गयी. गाय को वापस लाने के लिए बिनोद पांडेय पाइन पार करने के उद्देश्य से पानी में उतर गये.

तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चले गये

बताया जाता है कि उस समय पाइन में पानी का बहाव तेज था. इसी दौरान बिनोद पांडेय अचानक गहरे पानी में चले गये और डूब गये. गाय तो किसी तरह वापस लौट आयी, लेकिन बिनोद पांडेय देर शाम तक घर नहीं पहुंचे. इसके बाद परिजन चिंतित हो गये और आसपास के इलाके के साथ पाइन में उनकी तलाश शुरू कर दी.

रात 10 बजे झाड़ियों में फंसा मिला सिर

ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक खोजबीन की गयी. रात करीब 10 बजे पाइन से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा बिनोद पांडेय का सिर दिखाई दिया. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Also Read : राज्यपाल से औरंगाबाद के छात्र नेता आदित्य सिंह की शिष्टाचार मुलाकात, मगध के विकास और शिक्षा पर हुई चर्चा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं, सिरदला थाना के अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया.

Also Read : औरंगाबाद में 90 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी पूरी, पांच प्रखंडों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

सिरदला थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथमदृष्टया पानी में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : कुटुंबा में बढ़ रहा बटाने नदी का जलस्तर, नदी के बीच झोपड़ी में रह रहे लोगों को बाढ़ का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >