बिहार के इस जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने दिया तोहफा

Bihar CM Nitish gift: बिहार सीएम नीतीश कुमार सोमवार को प्रगति यात्रा के क्रम में नवादा पहुंचे. यहां उन्होंने जिले को कई सौगातें दी. यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनवाने की भी घोषणा की.

Bihar CM Nitish gift: बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोमवार को प्रगति यात्रा के क्रम में नवादा जिले के रजौली प्रखंड पहुंचे. यहां उन्होंने बहादुरपुर ग्राम पंचायत के करिगांव ग्राम में बने कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में 211.96 करोड़ रुपए की कुल 202 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. सीएम नीतीश ने जिले की सभी योजनाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने गोविंदपुर-रोह पथ में सकरी नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया, इसके बाद सीएम नीतीश रजौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के करिगांव ग्राम के कृषि फार्म में बने कार्यक्रम स्थल पर डिग्री कॉलेज, करिगांव के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया.

प्रगति यात्रा के दौरान नवादा में सीएम की घोषणाएं

सीएम नीतीश ने क्या घोषणाएं की

सीएम ने जिले में जो मुख्य घोषणाएं की उनमें रजौली के रोह एवं गोविन्दपुर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर सकरी नदी पर पुल का निर्माण, हिसुआ-नवादा-जमुई राज्य उच्च पथ (State Highway-08) पर नवादा बाईपास पर आर.ओ.बी. का निर्माण, नवादा जिले में बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण, पकड़ीबरावाँ अंचल के कचना मौजा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण, रजौली अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना, नवादा जिले के रजौली, हिसुआ, नरहट, गोविन्दपुर, सिरदल्ला एवं अकबरपुर प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, नवादा के रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास, नगर पंचायत, रजौली में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, नवादा शहर में सिटी सर्विलांस हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना और नवादा में “मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जीविका दीदियों से क्या बोले सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली. यहां उन्होंने 13112 स्वयं सहायता समूह को 170 करोड़ रुपये, 6340 स्वयं सहायता समूह को 15 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया. सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूह की संख्या नाम मात्र की है. हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ानी शुरू की. हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम आजीविका किया.

इसे भी पढ़ें: 1700 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा फोरलेन रिंग रोड, पटना जाना हो जायेगा बेहद आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >