Nawada News : लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) से संबद्ध जीवन बीमा अभिकर्ता संघ, नवादा की द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. आमसभा में जिले के एलआईसी अभिकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान अभिकर्ताओं की समस्याओं, उनके हितों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
सतीश कुमार राकेश अध्यक्ष निर्वाचित
चुनाव में सतीश कुमार राकेश को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. वहीं आदित्य कुमार, अजय कुमार और जनार्दन कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया. राजकुमार प्रसाद को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.
संयुक्त सचिव के पद पर जयराम शर्मा, विनोद पांडेय और हीरा लाल साव का चयन हुआ. संगठन सचिव के पद पर राम प्रवेश सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह और सतेंद्र कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए. विजय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
अभिकर्ताओं के हितों पर हुई चर्चा
आमसभा के दौरान एलआईसी अभिकर्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके हितों पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा अभिकर्ताओं की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने पर जोर दिया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन के हित में सक्रियता के साथ काम करने की अपेक्षा जतायी गयी.
Also Read : औरंगाबाद में अजीत कुमार गुप्ता बने जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी
मुख्य अतिथि ने अभिकर्ताओं को किया संबोधित
कार्यक्रम में संगठन के पूर्व मध्य क्षेत्र पटना के अध्यक्ष राकेश कुमार नन्दकुलियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने अभिकर्ताओं को संगठन की भूमिका और उनके हितों से जुड़े विषयों पर संबोधित किया. भारतीय जीवन बीमा निगम, नवादा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शाहिद लतीफ ने भी अभिकर्ताओं को संबोधित किया.
मौके पर अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा, विद्या भूषण भारती, नन्दलाल प्रसाद सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद रहे. आमसभा के समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गयीं.
Also Read : औरंगाबाद में अंबा-नवीनगर सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
