अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: शाहपुर में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

International Yoga Day 2026 : बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल में योग शिविर, निदेशक सूर्यदेव मंडल की अध्यक्षता में आयोजन. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट
International Yoga Day 2026 :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार, 21 जून 2026 को सिरदला प्रखंड के शाहपुर स्थित बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक सूर्यदेव कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. योग शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलाश वर्मा, रणधीर कुमार, नंदकिशोर साव, मुकेश कुमार, राजेश शर्मा, अशोक यादव, पूर्व सरपंच पप्पू कुमार, राज गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.

नियमित योग से स्वस्थ जीवन का संदेश

योग प्रशिक्षक संतन कुमार ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है. योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक सूर्यदेव कुमार मंडल ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और मानसिक शांति का माध्यम बन चुका है. उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया. आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा.

Also Read : RE NEET परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >