बापू इंटर विद्यालय में छात्राओं को दी गयी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी

Nawada news. बापू इंटर विद्यालय पांडेय गंगौट में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझायाकैप्शन – छात्राओं के बीच टीका लगते स्वास्थ्यकर्मी.

प्रतिनिधि, कौआकोल

बापू इंटर विद्यालय पांडेय गंगौट में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व और इस घातक बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण कराने से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके साथ ही छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गयी.

शिक्षकों ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी बारीकियों को समझा. इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही. विशेषज्ञों ने जोर दिया कि इस तरह के अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >