काराखुट मोड़ के पास गिट्टी लदा हाइवा पलटा, चालक और उपचालक बाल-बाल बचे

Nawada News : रजौली के काराखुट मोड़ पर गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत अंतर्गत काराखुट मोड़ के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. गिट्टी लदा एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक चालक और उपचालक को मामूली चोटें आईं, हालांकि दोनों की जान बाल-बाल बच गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा ट्रक संख्या जेएच16एच0380 झारखंड की ओर से गिट्टी लादकर नवादा की तरफ जा रहा था. काराखुट मोड़ के समीप मोड़ काटने के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. इसके बाद तेज रफ्तार हाइवा सड़क से नीचे उतरकर पलट गया.

हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे बिखरी गिट्टी

दुर्घटना में हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, ट्रक में लदी गिट्टी सड़क किनारे बिखर गयी. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक रविंद्र कुमार और उपचालक को बाहर निकाला. दोनों को हल्की चोटें आयीं.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

निजी अस्पताल में कराया इलाज

घायल चालक और उपचालक ने पुलिसिया कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया से बचने के लिए किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया. घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी.

तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हो सकता है हादसे का कारण

इस संबंध में रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा के संबंध में सूचना मिली है. प्रारंभिक तौर पर मोड़ पर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. ट्रक मालिक और चालक से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >