नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर

Nawada News : नवादा जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाया गया।

Nawada News : बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार (अवकाश होने पर अगले कार्यदिवस) आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के तहत बुधवार को नवादा जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में शिविर लगाए गए. इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है.

आवेदनों का निष्पादन कर लाभुकों को दिए गए स्वीकृति पत्र

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया. साथ ही स्वीकृत मामलों के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू कराई.

Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण

इन पंचायतों और वार्डों में आयोजित हुए शिविर

प्रखंडवार आयोजित शिविरों में गोविंदपुर के बकसोती, सिरदला के साढ़ मझगवां, नवादा सदर के सोनसिहारी, पकरीबरावां के कबला, कौआकोल के पाली, अकबरपुर के बकसंडा, वारिसलीगंज के बाघी बरडीहा, रजौली के रजौली पूर्वी, नरहट के शेखपुरा, हिसुआ के पचाढ़ा, मेसकौर के तेतरिया, रोह के नजरडीह, नारदीगंज के ननौरा तथा काशीचक के सुभानपुर पंचायत शामिल रहे. वहीं नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-1, वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-20, हिसुआ के वार्ड संख्या-14 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-8 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद

सहयोग पोर्टल की दी गई जानकारी

शिविर के दौरान अधिकारियों ने राज्य सरकार के सहयोग पोर्टल की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत या आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और अधिकारी

शिविरों में संबंधित वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >