नवादा: फुलवरिया डैम मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया पर प्रशासन अलर्ट, रात तक बहाल होगा आवागमन

नवादा के रजौली प्रखंड में फुलवरिया डैम मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। ह्यूम पाइप लगाकर रात तक आवागमन बहाल करने का लक्ष्य है।

Nawada News : रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम जाने वाले मार्ग पर बनी पुरानी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) स्वतंत्र कुमार सुमन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर राहत एवं मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पुलिया की स्थिति का आकलन किया गया. स्थानीय लोगों की आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की.

पाइप लगाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू

एसडीओ ने बताया कि सिंचाई प्रमंडल, रजौली और रेलवे विभाग के समन्वय से क्षतिग्रस्त स्थल पर ह्यूम पाइप लगाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. लक्ष्य है कि रविवार रात तक इस मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की जलापूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत के लिए भी तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. बहुउद्देशीय नल-जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति जल्द सामान्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं.

मरम्मत कार्य पर लगातार की जा रही निगरानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आवागमन और पेयजल आपूर्ति दोनों को शीघ्र सामान्य कर लोगों की परेशानियां दूर की जाएंगी.

नवादा में मारपीट मामले का फरार आरोपित झारखंड के देवघर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bablu kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >